विधायक ने लाभार्थियों को वितरित की निःशुल्क दोना-पत्तल मेकिंग मशीन
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूँ। उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क टूलकिट्स योजना के अर्न्तगत मंगलवार को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय परिसर मौहल्ला शहवाजपुर निकट पुरानी चुंगी बदायॅू में निःशुल्क दोना-पत्तल मेकिंग मशीन का वितरण सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दोना-पत्तल मेकिंग मशीन से सम्बन्धित लाभार्थियो को मशीन के रखरखाव व चलाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।