HomeTrendingमिशन शक्ति: सबीहा बानो बनी एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी

मिशन शक्ति: सबीहा बानो बनी एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी

  • मिशन शक्ति: सबीहा बानो बनी एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
जगदीशपुर, अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के छठें चरण के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) जगदीशपुर की छात्रा सबीहा बानो को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बनाया गया। इस दौरान उन्होंने बीईओ की कुर्सी संभालकर विभागीय कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं की उपस्थिति और सुरक्षा से जुड़े विषयों को समझा। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राम ललित, वार्डन सरोजनी देवी, विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सबीहा बानो ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

 

 

 

 

 

Must Read