सर्पदंश से अधेड़ की हुई मौत

तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शुक्रवार की रात एक व्यक्ति हर रोज की तरह खाना खाकर अपने बिस्तर पर सो रहा था कि लगभग 12 बजे रात को सर्प ने काट लिया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिस पर परिजन के अंधविश्वास में झाड़—फूंक के चक्कर में व्यक्ति की हालत गंभीर होती चली गयी। लगभग 4 घंटे बाद जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बता दें कि लखमीपत्ती गांव निवासी सियाराम यादव 45 वर्ष पुत्र स्व. सनेही यादव हर रोज की तरह शाम को खाना खाकर अपने बिस्तर पर सो रहे थे
कि लगभग 12 बजे रात को सर्प ने काट लिया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दिये। परिजन झाड़—फूंक कराने लगे जिससे उनकी हालत और गंभीर होती चली गई। लगभग 4 घंटे बाद उन्हें जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सियाराम बहुत ही गरीब परिवार के थे। वह अपने परिवार का भरण—पोषण करने के लिए मजदूरी करते थे। उनके 3 लड़के हैं जिसमें बड़े लड़के की शादी हो गई है। पत्नी और पुत्रों का रो—रो कर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA