मीडिया वेलफेयर परिवार ने मण्डलाध्यक्ष प्रयागराज के पुत्र नितेश को दी श्रद्धांजलि

मीडिया वेलफेयर परिवार ने मण्डलाध्यक्ष प्रयागराज के पुत्र नितेश को दी श्रद्धांजलि

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ व मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष प्रयागराज धर्मेंद्र मिश्रा के एक लौते पुत्र स्वर्गीय नितेश मिश्रा के बरसी कार्यक्रम निज आवास शेखपुर अठगवा में रविवार को शोक सभा में शामिल मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से पूरे परिवार को सांत्वना व्यक्त की। साथ में रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शुक्ला, जिला महामंत्री हरिकेश चौरसिया, मांधाता ब्लॉक प्रभारी कुंदन पटेल ने भी गमगीन परिवार को सांत्वना व्यक्त करते हुए दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर पुत्र की अच्छाइयों को याद करते हुए मन काफी भावुक हो उठा और ईश्वर से प्रार्थना किया कि ऐसा दुख किसी को ना मिले 1 इकलौते पुत्र के याद में पूरा परिवार गमगीन है। पिछले साल वाराणसी के एक लाज हॉस्टल में पढ़ाई के दौरान एक घटना का शिकार हुआ, सुयोग्य पुत्र रहा नितेश मिश्रा। बता दें कि इस दुःख की घड़ी में गमगीन परिवार से मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांत्वना देते हुए दुख कम करने का प्रयास किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला