जेसीबी से गिराया घर, एसपी की फटकार पर केस दर्ज

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के लालंगज तहसील अंतर्गत एक मामले में एसपी की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने जेसीबी द्वारा शिक्षक का कच्चा मकान जबरिया गिरा देने तथा डराने व धमकाने को लेकर एक नामजद तथा कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रविवार की रात केस दर्ज किया है। कोतवाली के पहिलेपार निवासी करूणेश कुमार शुक्ला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रवक्ता हैं। पीड़ित ने एसपी को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सोलह जून को गांव के विपक्षी महा नारायण शुक्ल उर्फ गोपीनाथ ने कुछ सहयोगियों के साथ उसका गांव में कच्चा मकान जेसीबी से जबरिया गिरवा दिया। पीडित के घर में माता पिता रहते हैं। विरोध करने पर आरोपियो ने परिजनो को डराया धमकाया। पीडित का कहना है कि मामले में एसडीएम के स्तर पर पुलिस को कार्रवाई के लिए कई बार आदेश दिये जा चुके थे। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी सतपाल अंतिल ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाते हुए केस दर्ज करने का निर्देश दिया। एसपी की फटकार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









