विवाहिता की जहर खाने से हुई मौत

विवाहिता की जहर खाने से हुई मौत

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ में एक विवाहिता की मौत जहर खाने से हो गई बताया जाता है कि मृतक की पहचान केंदुआ गांव निवासी विनय कुमार की पत्नी पूर्णिमा कुमारी के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि अपनी बेटी माही उम्र 9 साल से खाना मांगी खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तभी आसपास के रहे लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। आसपास के रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मायके के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर खाना में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई रंजीत कुमार ने बताया कि शादी करीब 12 वर्ष पूर्व केंदुआ गांव निवासी सहदेव सिंह के पुत्र विनय कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही हमेशा किसी ने किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार इस संबंध में समझौता भी किया गया। उसके बावजूद भी मारपीट किया जा रहा था। घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल में ससुर, सास और ननद पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला