सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
मड़ियाहूं इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, जानिए क्या है मामला | #TejasToday
मुन्ना राम धुसियां बने मड़ियाहूं के नए कोतवाल
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली के कोतवाल हरीनाथ भारती को जिले के कप्तान ने मंगलवार की रात लाइन हाजिर करते हुए सुरेरी के इंस्पेक्टर मुन्ना राम धुसियां को मड़ियाहूं का कोतवाल बना दिया है। बताया जाता है कि एक मुकदमे की सिलसिले में निवर्तमान कोतवाल हरिनाथ भारती को लाइन बाजार थाने में जब तैनात थे, हाई कोर्ट से नोटिस आया था जिसका जवाब इंस्पेक्टर हरिनाथ भारती जानकारी के अभाव में नहीं दे पाएं।
स्नानागार में घुसकर किशोरी के साथ जबरन किया बलात्कार | #TejasToday
लाइन बाजार पुलिस ने सम्मन नोटिस की जानकारी इंस्पेक्टर हरिनाथ भारती को नहीं दिया, जिसके कारण हरीनाथ भारती हाईकोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट की अवमानना बताते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर को तलब किया। जिसके बाद नाराज पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल हरिनाथ भारती को लाइन हाजिर कर दिया और सुरेरी थानाध्यक्ष मुन्ना राम धुसियां को मड़ियाहूं का प्रभार दे दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







