धनघटा क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती

धनघटा क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा क्षेत्र में शुक्रवार को गांव घोरांग मे महाराजा सुहेलदेव की 1016वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में भारतीय सुहेलदेव पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ साथ ग्रामीण भी भारी संख्या में शामिल हुए। क्षेत्र के घोरांग गांव में आयोजित महाराजा सुहेलदेव के जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर तथा विशिष्ट अतिथि रामानन्द बौद्ध पूर्व विधायक, मालादेव समेत भासपा के अन्य स्थानीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर उनहें नमन करते हुए उनकी वीरता का स्मरण कर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर ने महाराजा सुहेलदेव की वीरता को याद करते हुए कहा कि जिस समय हिन्दू राजाओं को परास्त करते हुए सलार मसूद गाजी बहराइच को घरती पर पहुंचा उस समय महाराजा सुहेलदेव ने अपनी वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए सालार मसूद गाजी को परास्त करके हिन्दू धर्म का परचम लहराया। महाराजा सुहेलदेव की वीरता और पराक्रम को देश का हिन्दू समाज हमेशा याद करता रहेगा।
इस अवसर पर समाजसेवी राजकरण राजभर, पिताम्बर राजभर, लक्ष्मण राजभर, सुनील कन्नौजिया, दुर्विजय राजभर, उमेश राजभर जिलाध्यक्ष, नरोत्तम सिंह राठौर, विनय प्रताप प्रधान समेत भासपा के तमाम पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA