वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, दो गम्भीर
हसनगंज क्षेत्र के लखनऊ—बांगरमऊ मार्ग पर महाराजगंज नहर के पास हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर स्थित महाराजगंज नहर के पास गुरुवार रात लखनऊ की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से युवक की मौत व दो जख्मी हो गए। पुलिस दोनों घायल को गंभीर हालत में सीएचसी ले गई जहां डॉक्टर से इलाज चल रहा है। मृतक युवक चोखा बाटी बनाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मौत की खबर मिलने पर परिजन रो रोकर बेहाल होते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पकरा मोहन मोहल्ला के रहने वाले वासुदेव सिंह का 22 वर्षीय बेटा धीर सिंह गुरुवार रात असोहा थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी साथी संचित 18 पुत्र छेदी लाल व पड़ोस गांव हाजीपुर तरेहा निवासी पैंतालीस वर्षीय राजू को बाइक में बिठाकर घर छोड़ने जा रहा था। तभी महाराज गंज नहर के पास लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने धीर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि राजू व संचित को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक धीर सिंह 3 भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई वीर सिंह व धीरज तथा पत्नी वर्षा यादव सहित मां सरला देवी का रो—रो कर बेहाल होते रहे। इंस्पेक्टर संदीप शुक्ल ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। प्रार्थना पत्र आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।