प्रेमी युगल पहुंचे कोतवाली शादी की ज़िद पर अड़े | #TEJASTODAY

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। एक प्रेमी युगल को प्यार करना इतना महंगा पड़ गया की दोनों कोतवाली शाहगंज आकर शादी की ज़िद पर अड़ गए। जानकारी के अनुसा खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहनें वाले युवक-युवती एक-दूसरे से प्रेम करते है। एक लड़के व लड़की के बीच प्रेम संबंध कई वर्षो से चला आ रहा था। जब दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा तो सारी लोक लज्जा को भूलकर दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा लिया। फिर जब इनके प्यार के बारें में घरवालों को पता चला कि विरोध शुरू हो गया।
लड़की ने परिवार वालों का विरोध करते हुए अपने प्रेमी के साथ शादी के लिए अड़ गयीं। इसके बाद यह बात लड़की के परिवारवालों को नागवार गुजरी और अपनी दबंगता के बल पर लड़की पक्ष ने गांव में पंचायत बुलाई। प्रेमी युगल का आरोप है कि पंचायत ने तालिबानी फरमान जारी करते हुए प्रेमी युगल को गांव से बाहर जाने की सजा सुना दी गई। पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी युगल दर-दर भटकने को मजबूर हैं। लड़के का आरोप है कि लड़की के घरवालोंने जान सें मारने की धमकी भी दिया है।
प्यार पर संकट देखें प्रेमी युगल शाहगंज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश कर रहें थे तभी अचानक वहां से गुज़रने वालों की नजर उन लोगों पर पड़ी तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच प्रेमी युगल को खुदखुशी करनें से रोका और मामला की जानकारी पुलिस को दिया गया हैं। प्रेमी युगल की मानें तो वो दोनों अपनें को बालिक बता रहे हैं। प्रेमी युगल अपनी जान का खतरा बताते हुए शाहगंज कोतवाली पहुंच पुलिस से न्याय की गुहार लगाया हैं। प्रेमी युगल को अब एक ही सहारा पुलिस ही दिखाई दे रहीं हैं, न्याय के लिए थाना पर पहुंचे प्रेमी युगल के परिवार वालों को जानकारी पुलिस ने दे दिया है।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें






