धनंजय सिंह के समर्थन में दुर्गेश ने क्षेत्र में किया प्रचार-प्रसार | #TEJASTODAY

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ मल्हनी उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार पूरे जोश के साथ शुरू हो गया हैं निषाद पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वहीं उनके समर्थक उन्हें विजयी बनाने के लिये पूरे क्षेत्र में जोश के साथ जुट गये हैं।
इसी क्रम में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के पूरा बघेला में युवा नेता दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह के लिए प्रचार प्रसार किया।
दुर्गेश सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में सभी युवा धनंजय सिंह के साथ हैं। आने वाले चुनाव में उनको भारी मतों से जिताया जाएगा। इस मौके पर संदीप यादव, मनीष सिंह, लोहा सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









