Jaunpur News : नकदी, जेवरात समेत लाखों की हुई चोरी
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव मे गुरुवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी जेवरात समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अनिल सिंह आजमगढ़ जनपद में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं, उनका परिवार शाहगंज स्थित अपने निजी मकान में रहता हैं।

गुरूवार की रात चोर घर के पीछे से चढ़कर सीढ़ी के रास्ते मकान में घुस गए। मकान के अन्दर सो रहे परिवार के अन्य लोगों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिए और कमरे का ताला तोड़कर भीतर रखा गया नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गये। पीड़ित परिवार को सुबह घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













