छतरीपुर में किया गया काशीदास पूजा का आयोजन | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. न्यूज पोर्टल
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा छतरीपुर में नवरात्र के इस पावन अवसर पर काशीदास कराहा पूजा का आयोजन किया गया जहां भक्तों का हुजूम दिखाई दिया। विदित हो कि ग्रामसभा छतरीपुर निवासी इंद्रजीत यादव अपनी पौत्री के मनौती को पूर्ण करने के लिए काशीदास कराहा पूजा का आयोजन किये। कोरोना महामारी के कारण क्षेत्र में लंबे समय के बाद होने वाले इस पूजा में क्षेत्र के तमाम भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा स्थल पर इकट्ठा हुए और बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा में सम्मिलित हुए। माता के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह पूजा भगत राजेन्द्र यादव द्वारा सम्पन्न कराया गया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें








