Jaunpur News:जिलास्तरीय गठित समिति की बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय गठित समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने प्रशासनिक समिति द्वारा चयनित अभ्यर्थियों से सम्बन्धित निर्देश देते हुए कहा कि जिस ग्राम पंचायत में एक ही आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, वहां पर पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित करते हुए प्रशासनिक समिति द्वारा चयन की कार्यवाही की जायेगी।
60 प्रतिशत से कम चयनित अभ्यर्थियों के विषय में Subject for verification to the documents के अन्तर्गत पृथक से निर्णय लिया जायेगा। कोविड-19 से सम्बन्धित चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी से कराने के उपरान्त अनुमोदन प्रदान किया जायेगा। उपरोक्त तीनों बिन्दुओं को छोड़कर शेष चयनित अभ्यर्थियों को अनुमोदन की स्वीकृति प्रदान की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समिति के सदस्य के साथ सम्बन्धित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान/सचिव, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं.) उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









