HomeJaunpurJaunpur News:वृद्धावस्था जनित रोगों में लाभदायक है आयुष चिकित्सा पद्धति

Jaunpur News:वृद्धावस्था जनित रोगों में लाभदायक है आयुष चिकित्सा पद्धति

Jaunpur News:वृद्धावस्था जनित रोगों में लाभदायक है आयुष चिकित्सा पद्धति
आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पतहना में 46 वृद्धों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी लखनऊ के आदेशा अनुक्रम में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पतहना में 60 वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने किया। उन्होंने लोगों से रोग मुक्त एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति अपनाने को कहा। नींद को समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। चिकित्सा प्रभारी डा. सुजीत कुमार ने बताया कि वृद्धावस्था में जोड़ दर्द, भूलने की बीमारी, शरीर में कपकपी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह इत्यादि प्रमुख रोग होते हैं जिसका सही समय पर इलाज एवं रोकथाम जरूरी है। शिविर में 46 वृद्ध लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। योग प्रशिक्षक प्रभात एवं मधुबाला ने बताया कि नियमित योग करने से जीवन के प्रति सकारात्मकता एवं सक्रियता बढ़ती है। शिविर में फार्मासिस्ट महेंद्र मौर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह, कर्मचारी जितेंद्र, चंद्रदेव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read