JAUNPUR NEWS : वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की हुई मौत

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पगलागंज कोइरीडीहा की है घटना
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर पगलागंज कोइरीडीह के पास गुरुवार रात्रि 9 बजे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खम्हौरा गांव निवासी आकाश कुमार 23 वर्ष पुत्र अभिनाष व राज बहादुर 24 वर्ष पुत्र हीरालाल घर से कोइरीडिहा किसी काम से गुरुवार रात 9 बजे जा रहे थे कि जौनपुर शाहगंज रोड पर पगलागंज कोइरीडिहा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई।

सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। आकाश 4 भाई—बहन में दूसरे नंबर का था जबकि आकाश के बड़े भाई अमित कुमार की 10 वर्ष पहले रोड एक्सीडेंट में मृत हो चुका है। पिता अभिनाष एवं माता गीता देवी की दूसरे बेटे के भी मृत हो जाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छोटा भाई अंश कुमार, बहन प्रिया का बुरा हाल है।

राज बहादुर 7 भाई बहन में 5वें नंबर पर था। उसकी मृत्यु से पिता हीरा लाल, माता शांति देवी और भाई—बहन का बुरा हाल है। किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही है कि परिजनों को चुप कराया जा सके। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल में जुट गई।

दोनों जिगरी दोस्त थे। एक साथ मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। घर के बगल प्यारे लाल गौतम के पौत्री की 8 जून की शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए राज बहादुर और आकाश मुंबई से एक सप्ताह पहले घर आया था। शादी के दिन रात 9: बजे सामान लेने कोइरीडीहा जा रहा था।

दोनों युवक के मृत्यु से खम्हौरा गांव के 40 घर हरिजन बस्ती में मातम छाया हुआ है। किसी के घर चूल्हे नहीं जले। भूख—प्यास से बच्चों का रो—रो कर बुरा हाल हो गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला