नेशनल स्कूल गेम्स कुश्ती में पायल को मिला बोंज मेडल

नेशनल स्कूल गेम्स कुश्ती में पायल को मिला बोंज मेडल

दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में पायल ने उत्तर प्रदेश का किया प्रतिनिधित्व
अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। दिल्ली में चल रहे 66 नेशनल स्कूल गेम्स 2022 -23 कुश्ती प्रतियोगिता में बनारस की पायल यादव ने बोंज मेडल पाकर जिले के साथ ही प्रदेश का नाम भी बढ़ाया है। 6 जून से 12 जून तक चलने वाली प्रतियोगिता में पायल 68 किलोग्राम में तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के बाद मेडल पाकर घर लौटी पायल यादव का लोगों ने स्वागत कर बधाई दी।

रोहनिया के अखरी निवासी सुरेश पहलवान की बेटी पायल यादव सरस्वती इंटर कालेज की छात्रा है। नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता कुश्ती में पायल ने वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 68 किलो भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पायल यादव काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डा. हरिराम यादव की देख—रेख में कुश्ती का अभ्यास करती है। सरस्वती इंटर कालेज के प्रबंधक राजेश्वर पटेल ने पायल के घर पहुंचकर सम्मान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला