Jaunpur News : युवक लापता, परिजन परेशान

Jaunpur News : युवक लापता, परिजन परेशान

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भण्डारी निवासी गोलू पुत्र जय प्रताप यादव अचानक लापता हो गया। बहुत खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। लगभग 19 वर्षीय गोलू का दूसरा नाम अंश आनन्द भी है। लगभग साढ़े 5 इंच लम्बाई वाले गोलू की पतली व गोरी काठी है।

उसके लापता होने की जानकारी परिजनों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों आदि के साथ पुलिस को भी दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं