JAUNPUR NEWS : भूमि विवाद में हुई मारपीट में युवक की गयी जान

JAUNPUR NEWS : भूमि विवाद में हुई मारपीट में युवक की गयी जान

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावां कला गांव में पट्टीदारी विवाद में एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक पाल (45) पुत्र राम प्यारे पाल का पड़ोस के राम जीत पाल से काफी दिनों से आबादी की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था, उसी विवादित जमीन पर पानी बहने को लेकर बुधवार की सुबह लगभग 6=00 बजे फिर से विवाद हो गया।

कथित रूप से उसी दौरान हुई मामूली मारपीट में अशोक (45) को कहीं चोट लग गयी और वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह व उपनिरीक्षक राम अनुज मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दिये।

सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने मामले से संबंधित जांच-पड़ताल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर युवक की मौत से तीन पुत्री और एक पुत्र के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया छिन गया। पत्नी का सुहाग उजड़ने से उसका रो—रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है। अप्रत्याशित घटना से गांव सन्नाटा पसरा हुआ है। शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। प्रकरण में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला