JAUNPUR NEWS : बोलेरो—बाइक में हुई टक्कर में दो घायल, एक की हालत नाजुक

JAUNPUR NEWS : बोलेरो—बाइक में हुई टक्कर में दो घायल, एक की हालत नाजुक

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सिहौली चौराहे पर बुधवार को बोलेरो व बाइक सवार से आमने—सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस चालक समेत बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी। गौरतलब हो कि घुरहुरपुर निवासी श्याम सरण विश्वकर्मा एक बाइक पर दो महिला संग केराकत आ रहा था। जैसे ही सिहौली चौराहे पर पहुंचा तभी वाराणसी से थानागद्दी होते हुए जौनपुर की तरफ जा रही बोलेरो से आमने की टक्कर हो गई।

टक्कर बाइक सवार महिला इंद्रावती देवी पत्नी रामाश्रे विश्वकर्मा 45 वर्ष व विनीता देवी पत्नी संतोष विश्वकर्मा 35 वर्ष निवासी अजगरा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर की आवाज सुन चौराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिस चालक समेत बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर घायलों के उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र भेजा जहां विनीता विश्वकर्मा की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घटना जानकारी होते ही परिजन रोते—बिलखते सामुदायिक केन्द्र पहुंचे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला