Jaunpur News:सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी पुलिस
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधि कार्रवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना अंतर्गत जमदहां गांव निवासी लालता बिन्द पुत्र स्व. बल्ला बिन्द 65 वर्ष बुधवार की देर शाम जमदहां बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे थे कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से उनके सर में काफी छोटें आयीं। परिजनों द्वारा अस्पताल में ले जाया गया जहां आज चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। इसकी लिखित सूचना उनके पुत्र ओम प्रकाश बिंद द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









