युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के महंगुपुर में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर दरिंदे फरार हो गये। युवती ने पुलिस को सुचना दिया तब फ़ोर्स के साथ थाना पुलिस महंगुपुर क्षेत्र में घटना स्थल पर पहुँच गई। तब तक सभी भाग चुके थे। पुलिस ने 3 नामजद युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि उक्त युवती मऊ जिले की रहने वाली है। चैटिंग के दौरान सम्पर्क में आई युवती को वही युवक लाया था। पुलिस ने सोमवार को युवती का मेडिकल मुआयना करवाया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगतार दबिश दे रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











