JAUNPUR NEWS : जंगल में जख्मी अवस्था में मिला युवक

JAUNPUR NEWS : जंगल में जख्मी अवस्था में मिला युवक

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह (मानपुर) गांव में लहूलुहान अवस्था में मिले 25 वर्षीय युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी प्रदीप सिंह (25) पुत्र मंगला प्रसाद सिंह गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए गांव स्थित जंगल की तरफ गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसकी मां उसे तलाश करने के लिए लोगों को भेजी। युवक की खोजबीन में निकले स्थानीय लोग जब गांव स्थित जंगल की तरफ गये तो प्रदीप घायल अवस्था में लहू-लुहान जंगल में पड़ा मिला। परिजन उपचार हेतु आनन फानन में उसे शाहगंज स्थित अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक प्रयागराज में रहकर तैयारी करता था, जबकि उसका बड़ा भाई परिवार सहित मुम्बई रहकर नौकरी करता है। युवक के मौत की आशंका किसी जंगली जानवर के हमले से बताई जा रही है। परिजनों द्वारा उसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA