Jaunpur News : वोट देकर सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभायें मतदाताः एडीएम

Jaunpur News : वोट देकर सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभायें मतदाताः एडीएम

मतदाताओं को जागरूक करने के लिये हुई मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता
जौनपुर। मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से नगर के शिया कालेज के मैदान पर मतदाता जागरूकता क्रिकेट टूर्नामेंट (35 आयु वर्ष प्लस) का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने फीता काटने के साथ ही बल्ले से गेंद खेलकर व मतदाता की शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजक समिति के अध्यक्ष विवेक यादव व संरक्षक दुर्गेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों की अपेक्षा जौनपुर में मतदान प्रतिशत बहुत कम रहा, इसलिए जनपदवासियों से अपील है कि 7 मार्च को सभी मतदाता स्वयं मतदान करें। उद्घाटन मैच महेन्द्रा टाइकोन और दर्पण क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए दर्पण टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाब में विपक्षी ने 13 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। दुर्गेश जायसवाल ने 46 रन बनाये। मैन आफ द मैच दुर्गेश सिंह ने 42 रन बनाते हुये दो विकेट भी लिये। कमेन्ट्री सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में सचिव अरुण राय ने आभार व्यक्त किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat