बड़ी खबर : जौनपुर सदर विधानसभा से यह होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, नाम पर मोहर लगभग तय, टिकट का ऐलान बाकी

बड़ी खबर : जौनपुर सदर विधानसभा से यह होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, नाम पर मोहर लगभग तय, टिकट का ऐलान बाकी

जौनपुर। सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस नदीम जावेद को उम्मीदवार बनाने जा रही है। पार्टी आलाकमान मुस्लिम मतदाताओं की अधिक संख्या देखते हुए ये निर्णय लेने जा रही है। पार्टी के पदाधिकारी ये बताते हैं की उनके नाम की घोषणा होनी शेष है। नदीम जावेद 2012 में जौनपुर सदर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।
जौनपुर की सदर विधानसभा सीट में सातवें चरण में चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी सदर विधानसभा में मुस्लिम उम्मीदवार उतारने जा रही है।

दरअसल सदर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। ऐसे में पार्टी ने कई मुस्लिम चेहरों की प्रोफ़ाइल को खंगाला था। पार्टी के पदाधिकारी बताते हैं कि आलाकमान ने नदीम जावेद का नाम लगभग फाइनल कर दिया है। इस मामले में औपचारिकता शेष है।

Jaunpur News : सदर विधानसभा से यह होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, नाम पर मोहर लगभग तय, टिकट का ऐलान बाकी
सदर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और पूर्व विधायक नदीम जावेद के नाम पर विचार कर रही थी। पार्टी के पदाधिकारी बताते हैं कि समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद नदीम जावेद के नाम पर मुहर लग गयी है। पार्टी अगली सूची में उनके नाम का ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस भले ही पूर्व विधायक नदीम जावेद के सहारे मुस्लिम मतदाताओं पर डोरे डालने की फिराक में है। लेकिन टिकट के इस खेल में ब्राह्मण मतदाता कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। पार्टी की तरफ से विकेश उपाध्याय ‘विक्की’ लम्बे समय से विधानसभा में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ऐसे में ऐन वक्त पर पार्टी द्वारा नदीम जावेद के नाम पर ब्राह्मण मतदाता पार्टी से किनारा कर सकते हैं।
2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सदर विधानसभा सीट से नदीम जावेद को प्रत्याशी बनाया था। मामूली अंतर से नदीम जावेद ने बसपा के प्रत्याशी को चुनाव हराया था। नदीम जावेद को 50,863 वोट मिले थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat