HomeJaunpurJaunpur News: सब्जी मण्डी के व्यवसायी पर मनबढ़ों ने किया हमला, हालत...

Jaunpur News: सब्जी मण्डी के व्यवसायी पर मनबढ़ों ने किया हमला, हालत गम्भीर

  • सब्जी मण्डी के व्यवसायी पर मनबढ़ों ने किया हमला, हालत गम्भीर

  • एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामदासपुर नेवादा चौकिया निवासी और नवीन सब्जी मंडी के व्यवसायी गुलाब चन्द्र साहू पर रविवार सुबह हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी पीयूष सोनकर सहित दो अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे उस समय की है जब गुलाब चन्द्र साहू नई सब्जी मंडी स्थित अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पीयूष सोनकर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुँचा और गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और सर पर लोहे के चुल्ले से वार किया जिससे उनका सर फट गया।
हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचायी। स्थानीय लोगों के मदद से घायल गुलाब चन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पीयूष सोनकर सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read