JAUNPUR NEWS : एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में वन महोत्सव आयोजित

JAUNPUR NEWS : एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में वन महोत्सव आयोजित

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एसएस पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि डीएफओ प्रवीण खरे के अलावा एसडीओ डाॅ. उमेश तिवारी, प्राचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम बाबू जी और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया।

इसके बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें वन संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुये लोगों को जागरूक किया। इसी क्रम में एसडीओ डा. तिवारी ने वन के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। साथ ही डीएफओ प्रवीण खरे ने बच्चों को पौधा लगाने एवं वन के संरक्षण के बारे में बताते हुये प्रतिज्ञा भी करवाया कि वन को संरक्षित करेंगे। अन्त में प्राचार्या सीमा सिंह ने बच्चों को वन के संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला