HomeJaunpurJaunpur News:कोविड काल में सेवा देने वालों ने जिला प्रशासन को दिया...

Jaunpur News:कोविड काल में सेवा देने वालों ने जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन

Jaunpur News:कोविड काल में सेवा देने वालों ने जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन

मामला जान की परवाह न करते हुये कार्य करने वालों की सेवा समाप्ति का
पीड़ितों ने कहा— जिला प्रशासन ने सेवा समाप्त न होने एवं कहीं समायोजित करने का दिया आश्वासन
जौनपुर। कोविड—19 कर्मचारियों का सेवा विस्तार एवं एनएचएम में समायोजन को लेकर सम्बन्धित लोगों ने पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि सीएमओ द्वारा आदेश जारी करके कहा गया कि 31 जुलाई को आपकी सेवा समाप्त कर दी जायेगी जिस पर जिला प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला कि आप लोगों को निकाला नहीं जायेगा। साथ ही कहीं न कहीं समायोजन किया जायेगा। इसके पहले पीड़ित बीएसएल लैब—2, एल—1, एल—2, एनएमएस, ओटी टेक्निशयन, डाटा इण्ट्री आपरेटर सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुये। यहां से सभी लोग हाथों में मांगों से सम्बन्धित तख्ती लिये पैदल मार्च निकले जो सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिला प्रशासन को पत्रक सौंपते हुये उपरोक्त लोगों ने कहा कि कोविड—19 जैसे महामारी के दौरान जिले स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में कार्य हेतु आउटसोर्स के माध्यम से बीएसएल लैब—2, एल—1, एल—2 कोविड चिकित्सालय, जनपद के सभी प्रखण्ड, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एनएमएस, ओपी टेक्निशियन और डाटा इण्ट्री आपरेटर, कोविड—19 के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में कई कार्यक्रमों में कार्य किया जा रहा है। गत दिवस सीएमओ कार्यालय से एक आदेश जारी हुआ कि 31 जुलाई को हम लोगों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी जिस पर अब हम लोगों के समक्ष भारी संकट उत्पन्न नजर आने लगा है। पत्रक लेते हुये जिला प्रशासन ने कहा कि आप लोगों की सेवा समाप्त नहीं होगी। शीघ्र ही कहीं न कहीं सभी लोगों को समायोजित कर दिया जायेगा। इस अवसर पर शुभम पाल, देवी प्रसाद, चन्दन मौर्या, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार, विजय गुप्ता, मकबूल वासिफ, प्रांशू पाण्डेय, सौरभ कुमार, रितेश सिंह, सतीश शुक्ला सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read