Jaunpur News : शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहींः दिनेश यादव फौजी

Jaunpur News : शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहींः दिनेश यादव फौजी

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में होनहार किये गये पुरस्कृत
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के कौवापार गांव स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान पर बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी ने पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में प्रथम रिया पाल, द्वितीय अनमोल यादव, तृतीय रानी यादव को मिला। इसके अलावा श्रद्धा मौर्या, निखिल यादव, आंचल मौर्या, प्रिया पाल, सुरेश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके पहले कार्यक्रम का आरंभ संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ शुरू हुआ। तत्पश्चात् संस्थान के संचालक नितेश यादव ने मुख्य अतिथि दिनेश यादव फौजी का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि दिनेश यादव ने कहा कि जब से लाक डाउन लगा है, तब से नितेश यादव गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर पुनीत कार्य कर रहे हैं। शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं है। शिक्षा से ही सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक ज्ञान होगा। इस दौरान उन्होंने संस्थान के संचालक नितेश यादव को इस सराहनीय कार्य में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि नितेश यादव काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से मास्टर आफ सोशल वर्क की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत 5 अगस्त 2020 से गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम समाजवादी शिक्षण संस्थान के माध्यम से कर रहे हैं। इस अवसर पर दीपेन्द्र यादव, छोटू राजवंशी, सपना, जितेन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat