HomeJaunpurJaunpur News : पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखने का कार्य प्रतिदिन...

Jaunpur News : पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखने का कार्य प्रतिदिन जारी

Jaunpur News : पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखने का कार्य प्रतिदिन जारी

जौनपुर। आवारा पशुओं को छोड़ने से पहले नगर पालिका गौशाला से संपर्क करें। उक्त अपील करते हुये नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र ने नगरवासियों से कहा कि अगर आप अपने घर में पशु रखने में असक्षम तो उसे नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा अस्थाई गौशाला कृषि भवन पालिटेक्निक चौराहा पर लाकर छोड़ दें, ताकि वह पशु आवारा पशुओं की श्रेणी में न हो तथा जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना या आवारा पशुओं से संबंधित दुर्घटना न होने पाये।

उन्होंने कहा कि आवारा पशु को छोड़ने पर सम्बन्धित पशुपालक के खिलाफ 500 का जुर्माना लगेगा। मालूम हो कि जिलाधिकारी मनीष वर्मा के आदेश पर नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन एवं अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा के निर्देश पर नगर के विभिन्न स्थानों पर कैटल कैचर वाहन एवं कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़कर कृषि भवन के अंदर बने अस्थायी गौशाला में रखा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read