Jaunpur News : नरवारी गांव की नारी हुई भगवान को प्यारी

Jaunpur News : नरवारी गांव की नारी हुई भगवान को प्यारी

मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के नरवारी गांव में निवासिनी सन्ध्या गुप्ता (25) पत्नी सुनील ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। घटना के सम्बन्ध में जहां एक ओर मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी है वहीं दूसरी ओर घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। मृतका का मायका सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र स्थित खरतापपुर गांव में है।

मृतका की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी और वह दो बच्चों की मां थी। पति रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहता है, घटना के दिन घर पर सास ससुर मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गये और मृतका के पिता प्रेम लाल ने परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील कुमार व श्वसुर बद्री प्रसाद तथा सास शोभावती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरांत शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।