HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने एसपी से...

JAUNPUR NEWS : मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगायी गुहार

JAUNPUR NEWS : मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगायी गुहार

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राम करदां निवासी महिला ने चार पहिया वाहन से एक्सीडेंट होने के बाद थाने में मुकदमा दर्ज न होने को लेकर एसपी से न्याय की गुहार लगायी। महिला मंजू देवी पत्नी धर्मेन्द्र की स्कॉर्पियो गाडी से चार लोगों का 8 अगस्त को एक्सीडेंट हो गया जिसमें कुमकुम 36 वर्ष, सपना 20 वर्ष, अदिति 5 वर्ष तथा शर्टवर विपुल सिंह, सागर 15 वर्ष को चोटें आयीं। जब चालक गाडी से बाहर निकला तो पता चला कि शराब के नशे में बहुत है। उसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी इलाज के लिए भेजा गया तथा मौके पर पुलिस सहायता भी पहुंची। घायलों को रेहटी स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों के माता—पिता दोनों ही दिब्यांग है। चालक दबंग परिवार से सम्बन्ध रखता है। उसी रात कुछ लोग पीड़िता के घर पर गोलबन्द होकर गये जिसमें उपेन्द्र सिंह पुत्र हृदय नरायन, हृदय नरायन पुत्र रामलोचन सिंह, समाजित सिंह पुत्र हांगुर, पंकज सिंह पुत्र जालीम सिंह तथा प्रहलाद सिंह पुत्र स्व० राजपत सिंह द्वारा परिजनों को जातिसूचक शब्द बोलते हुए धमकी देने लगे। इस घटना को लेकर परिवार के लोग बहुत भयभीत है। 9 अगस्त को पीड़िता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन दोषियों के खिलाफ तो कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही कोई कार्यवाही की गई। पीड़िता ने एसपी से दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उचित कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read