JAUNPUR NEWS : तीन साल से खराब खम्भे की स्ट्रीट लाइट अभी तक नहीं बनी

JAUNPUR NEWS : तीन साल से खराब खम्भे की स्ट्रीट लाइट अभी तक नहीं बनी

जौनपुर। नगर के बलुआ घाट के मोहल्ला चक प्यार अली में स्थ्ति कब्रिस्तान के खम्भे की करीब 3 साल से स्ट्रीट लाईट खराब होने के कारण अंधेरा छाया रहता है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि खंबे की स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण कब्रस्तान के साथ साथ गलियों में भी अधेरा छाया है। काफी शिकायतों के बाद भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है।

खम्भे की स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत मोहेल्ले वासियों के द्वारा की गई पर अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वार्ड नंबर 26 से सभासद प्रत्याशी के लिए दावेदारी ठोकने वालों ने भी खम्भे स्ट्रीट लाईट बनने के लिए शिकायत की, ताकि मुर्दो को दफन करने के स्थान कब्रिस्तान में अधेरा न हो, परंतु इसकी सुनवाई अभी तक नहीं हो सकी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला