JAUNPUR NEWS : राजा हरपाल महाविद्यालय सिंगरामऊ के पूर्व प्राचार्य नहीं रहे

JAUNPUR NEWS : राजा हरपाल महाविद्यालय सिंगरामऊ के पूर्व प्राचार्य नहीं रहे

डा. संजय यादव
सिंगरामऊ, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ एनके सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। उनकी चार बेटियां है। सिंगरामऊ महाविद्यालय के डॉ. सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर के बी.एड और एम.एड के संयोजक रहे।

वे वर्तमान में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में बी.एड और एम.एड के विभागाध्यक्ष पद पर तैनात थे। वे महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में करीब 3 वर्षों तक 2018 से 2021 तक सेवा प्रदान कर चुके थे। डॉ सिंह नईगंज में निवासी थे। पूर्व प्राचार्य के निधन की खबर सुनते ही महाविद्यालय से लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक में महाविद्यालय बंद रहा। महाविद्यालय के प्रबंधक जय सिंह, प्राचार्य डॉ अरुण सिंह, सती प्रसाद मिश्र सहित महाविद्यालय परिवार ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला