Jaunpur News : पिकप ने मोपेड सवार को सामने से मारी टक्कर, दो घायल

Jaunpur News : पिकप ने मोपेड सवार को सामने से मारी टक्कर, दो घायल

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में पिकअप ने एक मोपेड सवार को सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर से मोपेड सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बता दें कि रविवार को सुबह लगभग 11 बजे जौनपुर-केराकत मार्ग स्थित धर्मापुर बाजार में यूनियन बैंक के पास केराकत के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात पिकअप ने जौनपुर के तरफ से केराकत की तरफ जा रहे एक मोपेड सवार को तेज टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि मोपेड सवार दूर जाकर गिरा।

Scooty riding mother and daughter in the grip of trailer

मोपेड को चला रहा राजेश (32) और मोपेड पर बैठा सुल्लु (50) निवासी शेषपुर थाना लाइन बाजार बुरी तरह घायल हो गया। राजेश का सिर फट गया था तथा कान से खून निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं अज्ञात पिकअप मोपेड को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना के संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर अवधनाथ यादव ने बताया कि यदि घायलों द्वारा तहरीर मिलती है तो अज्ञात चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat