HomeJaunpurJaunpur News : बीपीएड प्रवेश में आवेदन की अंतिम तिथि अब 21...

Jaunpur News : बीपीएड प्रवेश में आवेदन की अंतिम तिथि अब 21 नवम्बर तक

Jaunpur News : बीपीएड प्रवेश में आवेदन की अंतिम तिथि अब 21 नवम्बर तक

सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में बीपीएड के शैक्षिक सत्र 2021-23 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवम्बर कर दी गई है। सहायक कुलसचिव के अनुसार प्रवेश परीक्षा, दक्षता परीक्षा और अन्य परीक्षाओं की तिथियां बाद में घोषित की जायेंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आनलाइन फार्म भर सकते हैं। जो अभ्यर्थी 2021 की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं अथवा अब तक परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ, वह भी आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read