Wednesday, April 22, 2026
HomeJaunpurJaunpur News : बेटे की चाहत ने पिता को बनाया हैवान, पढ़िए...

Jaunpur News : बेटे की चाहत ने पिता को बनाया हैवान, पढ़िए पूरी खबर…

-

Jaunpur News : बेटे की चाहत ने पिता को बनाया हैवान, पढ़िए पूरी खबर…

बेटे की चाहत ने पिता को बनाया हैवान, डेढ़ वर्षीया पुत्री को नदी में फेंका

आरोपी पिता को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत खरगसेनपुर गांव में बुधवार की सुबह घटी एक हृदयविदारक घटना ने सभी को हस्तप्रद कर दिया जहां एक कलयुगी पिता ने अपने जीवित डेढ़ वर्षीय पुत्री को नदी में फेंक दिया। हृदयविदारक की घटना की खबर होते ही गांव में आग की तरह गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत रजक, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंच गये और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिये।

सैर कराने के बहाने के किशोरी को ले गया था पिता
पीड़िता की मां संजू विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उनका पति अशोक बुधवार सुबह करीब 7 बजे रुतबी को सैर कराने के बहाने घर से लेकर निकल गया था। काफी देर बाद बड़ी बेटी आकांक्षा ने पिता को फोन कर घर आने के लिए कहा जिस पर उसने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने परिवार को बताया कि उसने अशोक को नदी किनारे बच्ची के साथ देखा है।

तीसरी पुत्री को लेकर घर में चल रहा था विवाद
परिजन बताते हैं कि घर में तीसरी बेटी के जन्म को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पत्नी का यह भी आरोप है कि अशोक बेटे की चाहत को लेकर परेशान रहता था और इसी वजह से आये दिन घर में तनाव बना रहता था।

बच्ची की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची की तलाश के लिए नदी में खोजबीन जारी है। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। वहीं इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसानतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी कालपी, (जालौन)।...

सड़कों पर मौत का खेल

सड़कों पर मौत का खेल हाईवे पर लोडर में ठूंसकर भरे लोग, आरटीओ की लापरवाही उजागरतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई, (जालौन)। रावतान स्टेट हाईवे पर...

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें...

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारी

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो बृजेन्द्र कुमार सुमेरपुर, हमीरपुर। राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular