HomeJaunpurJaunpur News : दिव्यांग बच्चों के लिये तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Jaunpur News : दिव्यांग बच्चों के लिये तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Jaunpur News : दिव्यांग बच्चों के लिये तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय बीआरसी के प्रांगण में तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्शा सरोज सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ डॉ. मनीष सिंह व प्रभारी प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल बक्शा वीरेंद्र यादव रहे जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में सदर तहसील के सभी ब्लॉकों के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य रोचक गतिविधियाँ की गई। बच्चों ने जलेबी दौड़, केला दौड़, टॉफी दौड़, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता बम में दम व 50 मीटर तथा 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें जलेबी दौड़ में शिवा, केला दौड़ में साक्षी निषाद, टॉफी दौड़ में ओम यादव, गुब्बारा फुलाओ में आस्था, बम में दम में आर्यन यादव, 50 मीटर दौड़ में अंशिका व 100 मीटर दौड़ में स्वतंत्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में सरोज सिंह, डा. मनीष सोमवंशी तथा रामनयन यादव रहे जिन्होंने अपने संबोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अन्त में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में विशेष शिक्षक प्रमोद सैनी, आनंद तिवारी, अरुणा सिंह, सचिन गुप्ता, दुष्यंत सिंह, सतीश मौर्य, संतोष मिश्रा, राम मनोहर भारती, रामजीत मौर्य, आनंद यादव, रंगनाथ दुबे, विजय सिंह, किरन पांडेय के साथ ब्लॉक के सम्मानित शिक्षक मधुलिका अस्थाना, इंद्रपाल यादव, राकेश सिंह, रामनयन यादव, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार, रमाशंकर, जितेंद्र मौर्या, मनोज माली, प्रदीप यादव के साथ सभी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सैनी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read