JAUNPUR NEWS : शैक्षिक भ्रमण पर निकले छात्र—छात्राएं

JAUNPUR NEWS : शैक्षिक भ्रमण पर निकले छात्र—छात्राएं

ऐतिहासिक स्थल के विषय में अध्यापकों ने दी जानकारी
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भगवान प्रसाद सिंह पब्लिक बालिका जूनियर हाईस्कूल जमालपुर के 55 छात्र-छात्रओं एक दल शैक्षणिक भ्रमण के तहत शीतला माता मंदिर कड़े मानिकपुर, जयचंद का किला व मनगढ़ं का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं की टीम को विद्यालय प्रबन्धक नामवर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने संबंधित विषयों पर अहम जानकारियां हासिल करते हुये कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को काफी ज्ञान प्राप्त होता है। वहीं भ्रमण के दौरान प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह ने बच्चों को बताया कि शक्तिपीठ स्थल मां शीतला माता का मंदिर स्थित है। यहीं पर संत मलूक दास की जन्मस्थली भी है। इसके अलावा राजा जयचंद्र का किला और ख्वाजा कड़कशाह की दरगाह भी कड़ा में ही है। वहीं कौशांबी में यमुना के किनारे गौतम बुद्ध आए थे जो यहां से करीब 10 किलोमीटर यमुना के किनारे ही पभोषा गांव में जैन मंदिर है। इस दौरान अध्यापकों को द्वारा छात्र व छात्राओं को उक्त स्थल की ऐतिहासिक जानकारी दी गई। इस दौरान गौरीशंकर यादव, बीरेन्द्र सिंह, प्रकाश चंद यादव, सुरेश चंद यादव, विनोद कनौजिया, राजकमल श्रीवास्तव, रोहित यादव, सूरज, रविन्द्र, वैभव सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA