JAUNPUR NEWS : सिद्दीकपुर में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

JAUNPUR NEWS : सिद्दीकपुर में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित गुलाबी देवी महाविद्यालय से सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले के नेतृत्व में सपाईयों ने साइकिल यात्रा निकाली। महाविद्यालय परिसर से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा सिद्दीकपुर कोठवार जंगीपुर खुर्द, बहाउदीनपुर, खामौरा, भकुरा बाजार, सरायख्वाजा, कोइरीडीह, मल्हनी होते हुए करंजाकला, मनबल, जासोपुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय से होकर वापस हुई। इस दौरान जगह—जगह नुक्कड़ सभा हुई जहां लोगों को सपा की नीतियों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जनता नहीं जागी तो इसका खामियाजा और महंगाई से भुगतना पड़ेगा। इस दौरान सपा नेता राजन यादव, राजीव यादव, हिसामुद्दीन, गप्पू मौर्य, राहुल त्रिपाठी, अनवारुल हक, अनुपमा पटेल ने सम्बोधित करते हुये कहा कि सत्ता परिवर्तन से लोगों को सभी समस्याओं से राहत मिलेगी। इस अवसर पर अशोक यादव, आनन्द गुप्ता, जितेंद्र यादव, दारा सिंह चौहान, दीपक, देवा यादव, मुकेश कश्यप, सुरेंद्र यादव, नौशाद, रंग बहादुर चौहान, अनिल सिंह, दुर्गा प्रसाद, समाजसवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव सहित तमाम सपाजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला