Jaunpur News: श्री दुर्गा पूजा महासमिति के आम सभा की बैठक सम्पन्न

  • 14 सितम्बर को होगा पुरस्कार वितरण समारोह

जौनपुर। आगामी 22 सितम्बर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आम सभा बैठक महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बैठक में शारदीय नवरात्र से पहले नगर की और ग्रामीण अंचल क्षेत्र में सड़कों की प्रमुख समस्या पर विचार किया गया। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गयी कि जल्द से जल्द इन सड़कों को गड्ढा मुक्त कराये जिससे नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लाने में कोई समस्या न हो। बिजली और सफाई को लेकर भी जिला प्रशासन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समय से पहले अपने कार्य को सम्पन्न कराये जिससे पूजा समितियों को शारदीय नवरात्र को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना उत्पन्न हो।
इस मौके पर कहा गया कि जल्द ही महासमिति के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग से मिलकर जनसमस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा जायेगा। बीते वर्ष सड़कों और बिजली की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था जिसको लेकर लोगों में पूजन समितियों में काफी आक्रोश था। इसके संबंध में महासमिति के अध्यक्ष ने लोगों को आश्वास्त किया कि जल्द ही जिला प्रशासन से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
साथ ही सभी समितियों से आग्रह किया कि आगामी 14 सितम्बर को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में होटल रिवर व्यू में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह, मोती लाल यादव, विजय सिंह, अनिल अस्थाना, संरक्षक शोभनाथ आर्य, चन्द्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकान्त माहेश्वरी, निखिलेश सिंह, राधेकृष्ण ओझा के साथ प्रबन्धकारिणी के राहुल पाठक, डा. अतुल सिंह, विजय प्रताप सिंह, आशीष त्रिपाठी, निशाकान्त द्विवेदी आदि ने विचार सदन में रखे।
बैठक का संचालन महासचिव मनीष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विजय रघुवंशी, राम प्रकाश यादव, गौरव श्रीवास्तव, महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, अमित गुप्ता, संदीप जायसवाल, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, विजय गुप्ता, संजय मोदनवाल, संजय विश्वकर्मा, चंदन यादव, विष्णु जी, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, मो. शाहिद, लालता सोनकर, श्रीपाल यादव, रवि शर्मा, आशीष रावत, ज्ञानेन्द्र दूबे, अभिषेक अग्रहरी, प्रिन्स तनेजा, अनित सिंह, विवेक जायसवाल, यश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अन्त में राम रतन विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA