HomeJaunpurजब विचार बदलेंगे, तब आयेगा सतयुग: पंकज महाराज

जब विचार बदलेंगे, तब आयेगा सतयुग: पंकज महाराज

जब विचार बदलेंगे, तब आयेगा सतयुग: पंकज महाराज

जौनपुर। संत पंकज महाराज अपनी आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर सघन सत्संग कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में वे पसेवां बारी ग्राम पहुँचे जहां प्रवचन में कहा कि संत-महात्मा सबके होते हैं और सबकी भलाई का काम करते हैं। वे लोगों को मानव जीवन के उद्देश्यों से परिचित कराते हैं। यह अनमोल मानव शरीर हमें एक निश्चित समय के लिए मिला है। जिस परमात्मा ने यह शरीर दिया है, उसी को ज्ञात है कि किस दिन हमारी सांसों का भंडार समाप्त हो जाएगा। मृत्यु के पश्चात जीवात्मा धर्मराज की कचहरी में प्रस्तुत होगी और उसके अच्छे-बुरे कर्मों का तत्काल हिसाब हो जाएगा।
संत जी ने कहा कि बुरे कर्म करने वाले जीवों को नर्क की यातनाएं भोगनी पड़ती हैं। गरुण पुराण में छत्तीस प्रकार के नर्कों का वर्णन मिलता है जिनकी भयावह यातनाएँ सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह गूढ़ आध्यात्मिक विज्ञान है जिसे केवल संत-महात्माओं की कृपा से ही जाना जा सकता है। यदि इस जीवन में आत्मकल्याण न किया तो मनुष्य शरीर दुबारा पाना कठिन है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का चरित्र ही उसका सच्चा गौरव है। यही परिवार, समाज और राष्ट्र को शांति और शक्ति प्रदान कर सकता है। आज की अशांति तभी मिटेगी जब लोग अपना चरित्र सुधारेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि लोग अपने खान-पान को शुद्ध करें। मांस, मछली, अंडे, शराब, भांग जैसे नशे मन, चित्त और बुद्धि को विकृत कर देते हैं। हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी ने वैचारिक और आध्यात्मिक क्रांति का सूत्रपात किया जिससे करोड़ों लोगों ने अपना जीवन सुधारा। हम उनके लोक-परलोक हितकारी संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
पंकज जी महाराज ने कहा कि जब गांव-गांव के लोग शाकाहारी और नशा मुक्त होंगे तथा मां-बहन-बेटी की पहचान को हृदय में जीवित रखेंगे तभी रामराज्य-सतयुग का आगमन होगा। परिवर्तन तभी संभव है जब लोगों के विचार बदलेंगे। जानकारी दी कि आगरा-दिल्ली बाईपास मथुरा स्थित वरदानी जयगुरुदेव मंदिर में 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक पांच दिवसीय पावन वार्षिक भंडारा सत्संग मेला आयोजित होगा। यहां लोग अपनी बुराइयाँ चढ़ाकर मनोकामनाओं की पूर्ति कर रहे है।
कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग दिया। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्रा, लीलावती देवी, बांके लाल यादव, अशोक विश्वकर्मा, झिनकू मौर्य, रमजू प्रजापति, मीरजापुर से सहयोगी संगत घूरन प्रसाद, सरजू प्रसाद, जयेन्द्र सिंह एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सत्संग के उपरांत संत पंकज जी महाराज की जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव धरौरा रक्ल, नई बाजार ब्लाक केराकत के लिए रवाना हो गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

Must Read