Jaunpur News: असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म: डा. रणजीत

तेजस टूडे सं
बिपिन सैनी
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मां दुर्गा जी हायर सीनियर सेकंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक सिंह (सीबीएससी कॉर्डिनेटर) भारत स्काउट गाइड के प्रांगण में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण के प्रथम सोपान के समापन सत्र के तीसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म असहाय, गरीब, लाचार, बेबस लोगों की मदद करना है। इसका परम उद्देश्य राष्ट्रीय हित में हिस्सा लेना ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना दूसरों की सहायता करना और स्काउट के नियम पालन करना है। सबसे बड़ा धर्म माना गया है।

कार्यक्रम के प्रार्थना झंडा गीत, स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, ताली, पोस्टर, रंगोली, टेंट निर्माण, गांठ फांस, बंधन, प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक अंबुज सिंह एवं निसार अहमद ने कई विषय पर बच्चों की जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्र (DOC) ने किया।

इसके पहले कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन करके सरस्वती वंदना के उपरांत अतिथियों को माल्यार्पण एवं स्कार्फ अलंकरण करके स्वागत किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सूर्यांश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर नुशरत सुल्तान गाइड प्रभारी (एडल्ट रिसोर्स) सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA