Jaunpur News : भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1041वें दिन भी जारी
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह आन्दोलन शुक्रवार को 1041वें दिन भी जारी रहा।
इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में राम नगीना यादव, चन्द्रमणि पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश मिश्र, बिहारी लाल यादव, अमरेश पाण्डेय, उपेन्द्र श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















