JAUNPUR NEWS : सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने क्षय रोगियों को दिया पौष्टिक आहार किट

JAUNPUR NEWS : सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने क्षय रोगियों को दिया पौष्टिक आहार किट

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतथि ठाकुर प्रसाद राय, प्रधानाचार्य डा. सुबाष सिंह, सलिल यादव, शैलेंद्र निषाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरण कर एवं उनके देखभाल कर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है। इसमें संस्था के द्वारा अत्यंत सराहनीय कार्य किया गया है। विशिष्ट अतिथि मुख्य वक्ता टी.बी. जिला समन्वयक सलिल यादव ने कहा कि 23 नवंबर से एक्टिव कैसे फाइंडिंग के तहत घर-घर स्क्रीनिंग की जाएगी टीवी मुक्त वार्ड नगर व पंचायत बनाया जाएगा। अध्यक्षता करते हुये प्रधानाचार्य डा. सुबाष सिंह ने कहा कि टी.बी. का इलाज पूरी तरह संभव है। विशिष्ट अतिथि फूलचंद भारती ने कहा कि याद रखें टी.बी. जड़ से खत्म करने के लिए उसका उपचार पूरा करें।
विशिष्ट अतिथि मां मूर्ति ग्रुप प्लांटेशन एवं एनवायरनमेंट के शैलेंद्र निषाद ने कहा कि टीवी से संबंधित जागरूकता फैलाने में आप सब का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, सागर श्रीवास्तव, अतुल प्रधान, प्रमोद प्रजापति, सुबाष सरोज, राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, राजीव कुमार, देवांश कुमार, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद आसिफा, रमेश कुमार, कैलाश प्रजापति, मनोज प्रजापति, मुन्ना मौर्य, शुभम यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA