पट्टीदारों पर भैंसों को जहर देकर मारने का आरोप
लाइन बाजार थाने में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां में पट्टीदारी के विवाद में दो भैंसों को जहर देकर मारने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर लाइन बाजार थाने की पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मण्डवीर पंचहटिया निवासी जूली चौहान पुत्री स्व. नरायन चौहान ने 13 अक्टूबर को शाम को थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 20 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे उसके घर के बगल के पटीदार जमीनी रंजिश रखते हैं। पशुओं की जलन के कारण सत्यम, विट्ठल और सर्वेश्वरी ने उसकी दो भैंसों को कुछ खिला दिया। घर से बाहर निकलने पर आरोपी उसे देखते ही भाग गए।
पीड़िता जूली चौहान का आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों भैंसों की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब 6 बजे एक भैंस की मौत हो गई। उसने डॉक्टर को फोन किया लेकिन डॉक्टर के पहुंचने से पहले ही शाम 7:30 बजे दूसरी भैंस की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पीड़िता ने 112 नंबर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चौकी पर लिखित सूचना दी गई। पुलिस ने 13 अक्टूबर को चंद्रकला, मुन्नी देवी, विट्ठल, सत्यम 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।













