JAUNPUR NEWS : 7(क) की मान्यता अब 7(4) में बहुत बड़ी उपलब्धि: लाल बिहारी यादव
श्यामधनी यादव
जौनपुर। जौनपुर में संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की समीक्षा के बाद डाक बंगला में विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव ने उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक संघ को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि अब 7(क) की माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता अब 7(4) में मिलेगी तथा जो मान्यता पीछे मिल चुकी है उस पर भी लागू होगा। इसके नाते वित्तविहीन विद्यालयों में भी शिक्षक पूर्ण कालीक होगा तथा अंशकालिक शब्द हट जायेगा। प्रायोगिक परिक्षाओं का सेंटर जो दूसरे विद्यालय में जाता था। वह मैने खत्म कराकर रेगुलर पढ़ रहे छात्र/छात्राओं के कालेज पर ही करा दिया।
आगे उन्होंने बताया कि यदि सेवा नियमावली बन जाये तो मानदेय मिलना तय हो जायेगा लेकिन सरकार में बैठे लोग वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय नही देना चाहते, इसलिए वित्तविहीन सेवा नियमावली नही बना रहे हैं। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षक संघ को हर ब्लाक तथा जिला कमेटी को मजबूत कर सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, ईश्वर लाल यादव, सत्य नारायण यादव, संतोष यादव, श्यामधनी यादव, प्रमोद मौर्य, यादवेन्द्र यादव, मायाकांत, विनोद सहित जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













