HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे व इण्टरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे...

JAUNPUR NEWS : वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे व इण्टरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर कार्यक्रम आयोजित

JAUNPUR NEWS : वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे व इण्टरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर कार्यक्रम आयोजित

पुष्कर
जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे एंव इण्टरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह, डॉ. अभिषेक वर्मा एवं डॉ. एसके त्रिपाठी प्रधानाचार्य (एचएमआर कांटिनेंटल स्कूल) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुरुवात की। डॉ. एसके त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिस्क का वास होता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक सोच बहुत जरुरी है। प्रतिदिन योगा करें तथा अच्छे साहित्य पढ़े तथा अच्छे लोगों की संगति करें। डॉ. वर्मा ने भी मानसिक तनाव से बचने के उपायों को बताया। संस्था प्रमुख ने 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएँ देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभम सिंह ने किया। कार्यक्रम में शशि पाल, सौम्या सिंह, अंकिता मिश्रा ने भी अपना विचार व्यक्त किया। उत्कर्ष यादव, दिव्यांश पाण्डेय, आयुष मिश्र ने इंग्लिश स्पीच दी। सृष्टी मौर्या, शैलजा दुबे, नंदनी पाण्डेय, अंजू मिश्रा ने स्वागत गीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्था के म्यूजिकल टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। बच्चियों में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा 100 मीटर दौड़ भी कराया गया। दौड़ में लड़कियों में रिया, सुमन, साक्षी, अंजू और लड़कों में सुजीत, विशाल सिंह, प्रवीन यादव को संस्था प्रमुख डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. एसके त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर लालमणि मिश्रा, मंजू सिंह, शीला दुबे, कबूतर देवी सहित कौशल विकास के छात्र/छात्राओं के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read