JAUNPUR NEWS : गलत छिनैती की सूचना पर पुलिस रही हलकान

JAUNPUR NEWS : गलत छिनैती की सूचना पर पुलिस रही हलकान

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव के मोड़ के पास मंगलवार को छिनैती की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस काफी परेशान हुई। मौके पर पहुंचने के बाद घटना कुछ और निकली। मालूम हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र ताड़तला निवासी रितेश कुमार तथा अब्दुल्ला वाराणसी से घर लौट रहे थे। शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के पास एक बाइक से आ रहे दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गुई। उसके बाद उक्त युवक बाइक से अब्दुल्ला तथा रितेश के पास आ गए।

चलती बाइक पर ही उन में से एक युवक ने अब्दुल्ला पर थप्पड़ चला दिया जिसके कारण दोनों बाइक सहित गिर गए। रितेश को माथे पर हल्की चोट आ गयी।किसी ने पुलिस को छिनैती की सूचना दे दिया। आनन—फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई जहाँ पता चला कि घटना मारपीट की थी। उक्त युवक को पुलिस ने उपचार करवाया। हालांकि के पुलिस की सक्रियता की लोगों ने सराहना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला