JAUNPUR NEWS : आग से गुमटी व रिहायशी मड़हा जलकर राख

JAUNPUR NEWS : आग से गुमटी व रिहायशी मड़हा जलकर राख

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बाबा बाजार में मंगलवार की सुबह आग से एक दिव्यांग की पान की गुमटी तथा रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। आग से लगभग एक लाख का सामान जल गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी चन्द्रमणि तथा उसकी पत्नी दिव्यांग है।

वे अपने बच्चों के साथ उक्त मड़हे में एक पान की गुमटी रखकर रोजी रोटी चलाते हैं। सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गयी। आग से गुमटी तथा मड़हे में आग लग गयी। दोनों पति पत्नी किसी प्रकार बच्चों के साथ बाहर निकले। आग से पूरी दुकान का सामान, बिस्तर, खाद्यान्न, हजारों रुपए नगद आदि जल गया। दिव्यांग का परिवार का पूरा आशियाना जल गया। अब वे दूसरों की मदद पर निर्भर हो गए है। उनका रो—रो कर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला